WHAT'S NEW?
Loading...

Minimum RAM and Processor required for a smart phone in HINDI

minimum ram and processor required for a smart phone to run smoothly and minimum ram and processor required for a android or ios smart phone to run heavy games smoothly , minimum ram and processor required for a smart phone to run multiple apps with hang or lags

हैलो दोस्तो आज हम बात करेंगे की एक स्मार्ट फोन में कम से कम कितनी रैम और प्रोसेसर होनी चाहिए जिससे वो बिल्कुल आराम से स्मूथ चल सके और इससे पोस्ट से आपको इतनी नाॅलेज हो जाये ताकि आप एक अच्छा फोन खरीदें तब आपको याद रहे तो दोस्तो शुरू करते है


तो दोस्तो सबसे पहले मैं बात करूंगा रैम की जिसका पूरा नाम रैंडम एक्सैस मैमोरी होता है अब रैम क्या काम करती है एक स्मार्ट फोन में- रैम का काम क्या होता है दोस्तों चाहे वो स्मार्ट फोन हो या आपका कमप्यूटर हो रैम का लगभग एक हि काम होता है जब हम किसी ऐप को या प्रोग्राम को रन करते है तो वो सीधा सा जाकर के लोड होता है रैम में, तो जब हम मल्टि ऐप खोल लेते है , या फिर हम कोई हैवी गैम खेलते है, तो रैम धीरे धीरे भरने लगती है , क्योंकि हमारी रैम का एक काफी बडा हिस्सा सिस्टम को रन करने मैं भी लगा हुआ होता है जिसको हम सिस्टम साॅफ्टवेयर भी कहते है, उस वजह से हमारा फोन धीमा चलने लगता है क्योकि हमारी रैम में खाली जगह बचती हि नहीं है,उसके लिए आपने प्ले स्टोर पर देखा होगा काफी ऐप्स मौजूद है मगर मेरे हिसाब से वो थोडा बहुत रेम को फ्री करती है पर उससे कुछ फर्क नही पड़ता खास।

तो हमको इससे यह पता चलता है कि रैम जितनी ज्याद खाली रहेगी उतना हि आपका फोन भी अच्छे से चलेगा हैंग नही होगा और मल्टि प्रोग्रामिंग मतलब एक से ज्यादा ऐप खोलने पर भी कोई फर्क नहिं पडेगा । अभी के हिसाब से देखें तो कम से कम आपके फोन में 1 जी बी रैम तो होनी हि चाहिए अपने फोन को अच्छे से चलाने के लिए,और अगर आपको  उसमें हाई ग्राफिक के गैम खेलने है जैसे काल आफ डयूटि वगैराह तो कम से कम 2 जीबी रैम होनी चाहिए ।

रैम के साथ एक अच्छे प्रोसेसर का होना भी जरूरी है लेकिन फिर भी मोबाईल में आपको ज्यादा कुछ ऐसा काम करना नहि पड़ता है जिसके लिए आपको ज्यादा हाई प्रोसेसर की जरूरत हो। लेकिन क्वाड कोर प्रोसेसर हो तो बहुत हि बढ़िया है मिनिमम ड्यूल कोर तो होना हि चाहिए । आईये दोस्तो लगे हाथ आपको कुछ बातें प्रोसेसर के बारे में भी बता दूं।-

प्रोसेसर के बारे में हम हमेंशा सुनते है ड्यूल कोर ,क्वाड कोर , आॅक्टा कोर तो मैं आपको बता दूं ड्यूल कोर का सीधा सा सिपंल मतलब में आपको बताउं तो 2 प्रोसेसर पेरेलल में काम करते है ये सिंगल कोर से दोगुना पाॅवरफुल होता है 2 ,4,8 प्रोसेसर का एक साथ काम करना हि हम कमप्यूटर की जबान में कहूं तो मल्टि प्रोसेसर कहलाता है और प्रोसेसर की स्पीड को हम हर्टज में नापते है जिसे क्लाॅक स्पीड भी कहते है 1 गीगा हर्टट 1.8 गीगा हर्टज इस तरह से सुना होगा आपने

तो मिनिमम रैम और प्रोसेसर अच्छे से चलाने के लिए एक फोन को:- 1 जी बी रैम और 1 गीगा हर्टज ड्यूल कोर प्रोसेसर

और अगर आपको कुछ हैवी गेम रन करने है तो - 2 जीबी रैम और क्वाड कोर प्रोसेसर मिनिमम चाहिए ताकि हैवी ऐप्स बिना किसी लेग या रूकावट के चल सके ।

धन्यवाद दोस्तो इसी के विदा लेता हूं फिर से इसी प्रकार के रोचक पोस्ट के साथ मिलता हूं। अगर आपको मेरा यह पोस्ट पसंद आया तो आप इसके बारे में कमेंट में बता सकते है।



0 comments:

Post a Comment