WHAT'S NEW?
Loading...
minimum ram and processor required for a smart phone to run smoothly and minimum ram and processor required for a android or ios smart phone to run heavy games smoothly , minimum ram and processor required for a smart phone to run multiple apps with hang or lags

हैलो दोस्तो आज हम बात करेंगे की एक स्मार्ट फोन में कम से कम कितनी रैम और प्रोसेसर होनी चाहिए जिससे वो बिल्कुल आराम से स्मूथ चल सके और इससे पोस्ट से आपको इतनी नाॅलेज हो जाये ताकि आप एक अच्छा फोन खरीदें तब आपको याद रहे तो दोस्तो शुरू करते है


तो दोस्तो सबसे पहले मैं बात करूंगा रैम की जिसका पूरा नाम रैंडम एक्सैस मैमोरी होता है अब रैम क्या काम करती है एक स्मार्ट फोन में- रैम का काम क्या होता है दोस्तों चाहे वो स्मार्ट फोन हो या आपका कमप्यूटर हो रैम का लगभग एक हि काम होता है जब हम किसी ऐप को या प्रोग्राम को रन करते है तो वो सीधा सा जाकर के लोड होता है रैम में, तो जब हम मल्टि ऐप खोल लेते है , या फिर हम कोई हैवी गैम खेलते है, तो रैम धीरे धीरे भरने लगती है , क्योंकि हमारी रैम का एक काफी बडा हिस्सा सिस्टम को रन करने मैं भी लगा हुआ होता है जिसको हम सिस्टम साॅफ्टवेयर भी कहते है, उस वजह से हमारा फोन धीमा चलने लगता है क्योकि हमारी रैम में खाली जगह बचती हि नहीं है,उसके लिए आपने प्ले स्टोर पर देखा होगा काफी ऐप्स मौजूद है मगर मेरे हिसाब से वो थोडा बहुत रेम को फ्री करती है पर उससे कुछ फर्क नही पड़ता खास।

तो हमको इससे यह पता चलता है कि रैम जितनी ज्याद खाली रहेगी उतना हि आपका फोन भी अच्छे से चलेगा हैंग नही होगा और मल्टि प्रोग्रामिंग मतलब एक से ज्यादा ऐप खोलने पर भी कोई फर्क नहिं पडेगा । अभी के हिसाब से देखें तो कम से कम आपके फोन में 1 जी बी रैम तो होनी हि चाहिए अपने फोन को अच्छे से चलाने के लिए,और अगर आपको  उसमें हाई ग्राफिक के गैम खेलने है जैसे काल आफ डयूटि वगैराह तो कम से कम 2 जीबी रैम होनी चाहिए ।

रैम के साथ एक अच्छे प्रोसेसर का होना भी जरूरी है लेकिन फिर भी मोबाईल में आपको ज्यादा कुछ ऐसा काम करना नहि पड़ता है जिसके लिए आपको ज्यादा हाई प्रोसेसर की जरूरत हो। लेकिन क्वाड कोर प्रोसेसर हो तो बहुत हि बढ़िया है मिनिमम ड्यूल कोर तो होना हि चाहिए । आईये दोस्तो लगे हाथ आपको कुछ बातें प्रोसेसर के बारे में भी बता दूं।-

प्रोसेसर के बारे में हम हमेंशा सुनते है ड्यूल कोर ,क्वाड कोर , आॅक्टा कोर तो मैं आपको बता दूं ड्यूल कोर का सीधा सा सिपंल मतलब में आपको बताउं तो 2 प्रोसेसर पेरेलल में काम करते है ये सिंगल कोर से दोगुना पाॅवरफुल होता है 2 ,4,8 प्रोसेसर का एक साथ काम करना हि हम कमप्यूटर की जबान में कहूं तो मल्टि प्रोसेसर कहलाता है और प्रोसेसर की स्पीड को हम हर्टज में नापते है जिसे क्लाॅक स्पीड भी कहते है 1 गीगा हर्टट 1.8 गीगा हर्टज इस तरह से सुना होगा आपने

तो मिनिमम रैम और प्रोसेसर अच्छे से चलाने के लिए एक फोन को:- 1 जी बी रैम और 1 गीगा हर्टज ड्यूल कोर प्रोसेसर

और अगर आपको कुछ हैवी गेम रन करने है तो - 2 जीबी रैम और क्वाड कोर प्रोसेसर मिनिमम चाहिए ताकि हैवी ऐप्स बिना किसी लेग या रूकावट के चल सके ।

धन्यवाद दोस्तो इसी के विदा लेता हूं फिर से इसी प्रकार के रोचक पोस्ट के साथ मिलता हूं। अगर आपको मेरा यह पोस्ट पसंद आया तो आप इसके बारे में कमेंट में बता सकते है।



jio 4g vs airtel 4g

Jio 4g plans is bettter or airtel 4g plan ?????

नमस्कार दोस्तो में आज आपको बताने जा रहा हूं जीओ 4जी के प्लान बेटर है या एयरटेल 4जी के क्योंकि कुछ दिनो बाद आपको जीओ में भी प्लान कराने पडेंगे।

तो दोस्तो सबसे पहले तो हम स्पीड की बात करते है की किसकी ज्यादा है एयरटेल की या रिलांयस जियो की , तो जब मैनें ये टेस्ट किया तब मुझे पता चला की स्पीड दोनो की लगभग अच्छि हैं बस फर्क पड़ता हैं तो केवल एरिया का जैसे मैं आपको बताउ की मैं जंहा रहता हूं वंहा पर रिलायंस जियो की स्पीड बिल्कुल 3जी से भी बेकार आ रहि है तो बताओ क्या फायदा फिर 4जी का एक जगह गया तो वंहा पर 1 से 5 एम बी पी एस आ रहि है जो अच्छि स्पीड है।
लेकिन यार क्या है कि एयरटेल हो या आईडिया हो या फिर जीओ इनमें से कोई भी जितना ये बता रहे है उतनी स्पीड नहिं देते है , चलो जीओ को तो छोड़ दो उसमें तो अभी फ्री चल रहा है तो फ्री में क्या शिकायत । बस यह है कि एक बात तो माननी पडेगी की रिलांयस जियो ने जो 6 महिने तक फ्री में दिया है 4 जी इंटरनेट वो अपने आप में हि बहुत बडि बात है ऐसा आज तक किसी ने किया हि नहीं भारत में तो । आप को लग रहा होगा में जियो का एम्पलोई तो नहीं हूं जो तारिफ कर रहा हूं मगर ये सच बात हैएयरटेल आईडिया तो 200 से ज्याद रूपये में 2जी देते आये है और 2जी 3जी में भी स्पीड की प्रोब्लम जितनी बताते है उतनी तो आती नहीं चाहे कोई भी नेटवर्क हो । खैर स्पीड के मामले में तो ट्राई को भी काफी शिकायते करते है लोग। चलिए मुद्दें पर आते है

कुछ टाइम बाद हमको ये डिसीजन लेना होगा की कौनसा नेटवर्क यूस में ले 4जी का नेट चलाने के लिए । 

तो दोस्तो मेरी अगर राय आप जानना चाहते है तो चलिये मैं बताता हूं अपने हिसाब से ।-

देखों दोस्तों मै अगर अपने हिसाब से बताउं तो रिलांयस जियो के ही 4जी प्लान बढिया है एयरटेल के कमपेरिजन में ,एयरटेल तो हमेशा की तरह महगें हि प्लान दिखा रहा है अपनी साईट पर , और रिलांस जियो में काफी किफायती प्लान मुझे नजर आ रहे है आप चाहे तो प्लान खुद भी देख सकते है 4जी के दोनों की साईट पर जाकर।

jio 4g cheapest plan of 1month:-149 rs.(300 mb +unlimited call+unlimited data at night +wifi 700 mb)

airtel 4g cheapest plan of 1 month:-145 rs.(375 mb)

और अब नया रिवोलूशन आगया है वी ओ एलटीई का तो अब आने वाले टाईम में काल का तो पैसा वैसे हि नहि देना होगा । जैसे अभी आप जीयो से काॅल करते है वो इंटरनेट के थ्रूं होती है जिसे वी ओ एल टी ई कहते है जिसका पूरा नाम वाॅयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकाॅल होता है। तो बस आप को प्लान कराना है 4जी का उससे आप रियल टाईम काल करसकते है

वी ओ एलटी ई के बारे में और ढंग से में आप को अपने अगले ब्लाग पोस्ट में बताउंगा विस्तार से ,तो धन्यवाद दोस्तों एसे हि टिप्स और टेक्निकल सोल्यूशन और रिव्यू के लिए आप हमारे ब्लाॅग पर आईये रोजाना और आपको ऐसी हि जानकारियाॅ मिलती रहेगी।